Headlines

उनाव में युवक को धमकाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने दो कट्टे और कारतूस बरामद कर बाजार में निकाला जुलूस




दतिया की उनाव थाना पुलिस ने जनकपुर में हनुमान मंदिर के पास फायरिंग कर युवक को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद बाजार में उनका जुलूस भी निकाला। घटना 4 सितंबर की है, जब चोरी की बात को लेकर युवक का आरोपियों से विवाद हुआ था। यात्री प्रतीक्षालय में हुआ था विवाद जनकपुर निवासी 22 वर्षीय सत्यम यादव ने पुलिस को बताया था कि 4 सितंबर को हनुमान मंदिर के पास यात्री प्रतीक्षालय में टिल्लू चोरी की बात को लेकर उसका आरोपियों से विवाद हो गया था। गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने कट्टे से फायरिंग की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार सत्यम की शिकायत पर उनाव पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने राजा गुर्जर, हिमांशु सेन, राज गुर्जर, दीपेश परिहार और आदर्श सेन को गिरफ्तार कर लिया। दो कट्टे और कारतूस बरामद पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल किए गए 315 बोर के दो कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। सबइंस्पेक्टर अंशुल अरोरा ने बताया कि पुलिस आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। बाजार में निकाला जुलूस आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनका बाजार में जुलूस निकाला। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *