![]()
कटिहार में गंगा, कोसी समेत अन्य नदियों के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। स्थिति को देखते हुए अमदाबाद प्रखंड सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि बढ़ते जलस्तर के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रभावित परिवार सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। ऐसे में प्रशासन की प्राथमिकता लोगों को तत्काल राहत पहुंचाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… SOP के अनुसार तत्काल शुरू हो राहत कार्य जिला पदाधिकारी ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बाढ़ राहत और बचाव कार्यों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) निर्धारित की गई है। उन्होंने अधिकारियों को SOP के अनुरूप प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। सामुदायिक रसोई और नाव की व्यवस्था डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विस्थापित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई केंद्र तत्काल शुरू करने को कहा। साथ ही, बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित इलाकों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य और पशु शिविर लगाने के निर्देश बैठक में बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य शिविर लगाने के साथ पशु शिविर और पर्याप्त पशुचारा उपलब्ध कराने को कहा गया। बेघर हुए परिवारों को अस्थायी आश्रय के लिए पॉलीथीन शीट उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया। जरूरतमंदों तक पहुंचे तत्काल मदद डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और SOP का पूरी तरह पालन करने को कहा। उन्होंने राहत कार्यों में तेजी लाते हुए बाढ़ प्रभावित हर जरूरतमंद परिवार तक समय पर सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया।
Source link
कटिहार में गंगा-कोसी का जलस्तर बढ़ा:DM बोले-सामुदायिक रसोई, नाव, स्वास्थ्य-पशु शिविर और राहत सामग्री की व्यवस्था करें
