Headlines

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने चिकित्सा शिक्षा के विस्तार को बताया उपलब्धि:एम्स देवघर के दूसरे दीक्षांत समारोह में बोले, 2014 से मेडिकल कॉलेज और सीटें बढ़ीं




देवघर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का दूसरा दीक्षांत समारोह शनिवार को हुआ। इसमें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर चिकित्सा और नर्सिंग के पास हुए छात्रों को डिग्रियां दी गईं। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि पहले देश में सिर्फ दिल्ली में एक एम्स था, अब 12 संस्थान हैं। 2014 में देश में 387 मेडिकल कॉलेज थे, जो अब 846 हो गए हैं। एमबीबीएस की सीटें 51 हजार से बढ़कर 1.79 लाख हो गईं। पोस्ट ग्रेजुएट सीटें भी 31 हजार से बढ़कर 86 हजार से ज्यादा हो गईं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि ग्रामीण और आदिवासी इलाकों तक अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना विकसित भारत के लिए जरूरी है। उन्होंने एम्स देवघर की तारीफ करते हुए कहा कि यह संस्थान लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *