Headlines

अमृतसर में कांग्रेस का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका; नारेबाजी की, मताधिकार की सुरक्षा की मांग




अमृतसर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आज प्रदर्शन किया। पंजाब कांग्रेस कमेटी के वर्किंग प्रधान सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला की अध्यक्षता में जंडियाला हलके के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ओर अमृतसर देहाती के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और आम लोगों के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। लोकतंत्र किसी भी देश की बुनियाद होता है
इस अवसर पर सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने कहा कि लोकतंत्र किसी भी देश की बुनियाद होता है। इसकी मजबूती जनता के वोट की ताकत पर निर्भर करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी के जरिए लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। हमारे पूर्वजों ने लंबे संघर्ष के बाद लोकतांत्रिक व्यवस्था हासिल की थी, ताकि देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार मिल सके। आज उसी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाया जा रहा
डैनी बंडाला ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों की मिलीभगत से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाना है, ताकि प्रत्येक मतदाता का वोट सुरक्षित रहे और जनता के फैसले का सम्मान हो। यदि चुनाव प्रक्रिया को लेकर लोगों के मन में संदेह पैदा होता है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। वोट चोरी के आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए
उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र को स्थापित करने के लिए लोगों ने लंबा संघर्ष किया है। देश के नागरिकों को मतदान का अधिकार इसलिए मिला है, ताकि वे बिना किसी दबाव के अपने प्रतिनिधियों का चुनाव कर सकें। ऐसे में वोट चोरी के आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *