Headlines

ऊना एसआईयू टीम ने पकड़ा नशा तस्कर:पैदल जा रहा था युवक, शक होने पर पुलिस ने रोका, तलाशी में हेरोइन बरामद




ऊना जिले में पुलिस के ड्रग-फ्री हिमाचल अभियान के तहत नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ऊना की टीम ने गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर इच्छाधारी मंदिर के पास से 5.12 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में अंब उपमंडल के कुठेड़ा खैरला निवासी राहुल ठाकुर को गिरफ्तार किया है। 23 जुलाई की रात को SIU ऊना के प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर इच्छाधारी मंदिर के पास नाकाबंदी पर मौजूद थी। इसी दौरान, पुलिस ने पैदल जा रहे राहुल ठाकुर को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर उसके बैग से 5.12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने राहुल ठाकुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि हेरोइन के स्रोत और उसके नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा सके। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गहन जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रखेगी। जिला पुलिस ऊना ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें नशा तस्करी या नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस और जनता के संयुक्त प्रयासों से ही नशामुक्त समाज और ‘ड्रग-फ्री हिमाचल’ का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *