Headlines

ऊना में एंटी चिट्टा वॉकथॉन का आयोजन:IG विमल गुप्ता ने लिया जायजा, CM सुक्खू करेंगे अगुवाई; युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश




ऊना में होने वाली एंटी चिट्टा वॉकथॉन की तैयारियों का हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिरीक्षक (आईजी) विमल गुप्ता ने जायजा लिया। नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली इस वॉकथॉन की अगुवाई मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। आईजी विमल गुप्ता ने इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम ऊना पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। वॉकथॉन का प्रस्तावित रूट इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम से शुरू होकर बेदी पेट्रोल पंप और आईएसबीटी ऊना होते हुए वापस स्टेडियम तक रहेगा। निरीक्षण के दौरान बच्चों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, प्रवेश और निकासी व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों की समीक्षा की गई। विमल गुप्ता बोले- नशे के खिलाफ अभियान को सफल बनाने में जनभागीदारी अहम कार्यक्रम में बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट, स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए जाने वाले दो हेल्थ चेकअप बूथ और आयोजन स्थल पर बलून उड़ाने की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। आईजी ने कहा कि बच्चों और सभी प्रतिभागियों की सुविधा व सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। विमल गुप्ता ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को सफल बनाने में जनभागीदारी अहम है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने युवाओं समेत आम लोगों से एंटी चिट्टा अभियान से जुड़ने की अपील की। इस दौरान डीआईजी डरोह खुशहाल शर्मा, एसपी सचिन हिरेमठ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *