Headlines

ऊना में एंटी चिट्टा वॉकाथॉन में उमड़ी भीड़, PHOTOS:मुख्यमंत्री सुक्खू भी शामिल हुए, ‘चूज लाइफ और नॉट चिट्टा’ का संदेश दिया




हिमाचल प्रदेश के ऊना में आज नशे के खिलाफ एंटी चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित इस वॉकाथॉन में हजारों स्टूडेंट्स और आम जनता शामिल हुई। इसके लिए सुबह 9 बजे से ही इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस वॉकाथॉन के जरिए युवाओं को ‘चूज लाइफ, नॉट चिट्टा’ का संदेश दिया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस दौरान सीएम ने वॉकाथॉन में पहुंचे हजारों लोगों को चिट्टा से दूर रहने की शपथ दिलाई। मुकेश अग्निहोत्री समेत नेताओं ने किया CM का स्वागत
ऊना पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस के विधायकों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री आज ऊना में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास भी किए जाएंगे। पहले भी हो चुके हैं ऐसे आयोजन
हिमाचल में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए इससे पहले भी विभिन्न जिलों में वॉकाथॉन और अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी के जरिए नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाता रहा है। एंटी चिट्टा वॉकथॉन के PHOTOS..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *