![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए हरियाणा में आज (17 सितंबर) से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत पूरे प्रदेश में ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाकर की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ से अभियान और दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। साथ ही विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता व लाभ बांटे जाएंगे। अभियान की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ अधिकारियों और सभी जिला उपायुक्तों (DC) के साथ चंडीगढ़ में समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मौके पर ही मिले, किसी को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े। सीएम की बैठक के 5 बड़े फैसले… बैठक में ये रहे मौजूद समीक्षा बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े।
Source link
हरियाणा में आज से 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज:महेंद्रगढ़ से लाडो लक्ष्मी योजना 2.0 की शुरुआत; CM सैनी ने की समीक्षा बैठक
