![]()
ऊना पुलिस ने मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिल से अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाने के आरोप में एक युवक का 10 हजार रुपए का चालान किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहन से अवैध साइलेंसर भी हटवाया। वायरल वीडियो में कुछ युवक मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिल चलाते हुए दिखाई दे रहे थे। वे अवैध रूप से बदले गए साइलेंसर का उपयोग कर तेज आवाज पैदा कर रहे थे, जिसे आमतौर पर बुलेट पटाखा कहा जाता है। इससे क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था। 10 हजार का लगाया जुर्माना वीडियो का संज्ञान लेते हुए ऊना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम ने संबंधित बुलेट मोटरसाइकिल का पता लगाया और उसे ट्रेस किया। मौके पर ही वाहन में लगे अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर को हटा दिया गया। मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत चालक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। एसपी बोले- ये कानून का उल्लंघन है एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने इस संबंध में बताया कि वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन कर ध्वनि प्रदूषण फैलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। उन्होंने जोर दिया कि यातायात नियम लोगों की सुरक्षा, सुविधा और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए बनाए गए हैं। SP की ड्राइवरों ने अपील एसपी हिरेमठ ने सभी वाहन ड्राइवरों से अपील की कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न करवाएं और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link
ऊना में मॉडिफाइड बुलेट का 10 हजार का चालान:पुलिस ने अवैध साइलेंसर भी हटाया; एसपी बोले-ये नियमों का उल्लंघन
