Headlines

ऊना में युवक से 8 लाख रुपए की ठगी:आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर सिंगापुर भेजा, पहुंचने पर पता चला कंपनी ही फर्जी




ऊना जिले के अंब उपमंडल में सिंगापुर में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से लगभग आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने रोहतक, हरियाणा के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुबारिकपुर निवासी राम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जनवरी 2026 में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमिग्रेशन कंपनी का सिंगापुर वर्क वीजा संबंधी विज्ञापन देखा था। संपर्क करने पर कंपनी से जुड़े पूनम, दीपक और रियाज ने उन्हें सिंगापुर में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। आरोप है कि आरोपियों ने पहले टोकन मनी और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे लिए। बाद में वीजा स्वीकृत होने का दावा करते हुए अलग-अलग बैंक खातों में कुल करीब आठ लाख रुपये जमा करवा लिए। शिकायतकर्ता को एक कथित आईपीए (IPA) लेटर भी भेजा गया, जिसमें सिंगापुर की एक कंपनी में नौकरी और 6300 सिंगापुर डॉलर मासिक वेतन का उल्लेख था। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज इस लेटर के आधार पर राम सिंह ने खुद हवाई टिकट खरीदा और 15 मार्च 2026 को सिंगापुर पहुंच गए। वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि जल्द ही उनका वर्क परमिट और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर दी जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राम सिंह को बाद में सिंगापुर के इमिग्रेशन विभाग से निर्धारित समय के भीतर देश छोड़ने का ई-मेल मिला। जांच करने पर उन्हें पता चला कि जिस कंपनी के नाम पर नियुक्ति पत्र दिया गया था, वह वास्तव में अस्तित्व में ही नहीं है। इसके बाद वह भारत लौट आए। लौटने पर आरोपियों ने रुपये वापस करने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में उनसे संपर्क करना बंद कर दिया। शिकायत के आधार पर अंब पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ऊना सचिन हीरेमठ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच जारी है। पुलिस सभी तथ्यों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *