Headlines

Punjab Politics | Raja Warring Speech Analysis & CM Mann AAP Controversy


पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बीच गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा ने 11 जुलाई को कहा था- हमें ठोककर बोलने वाला लीडर चाहिए, हमें कंप्रोमाइज्ड लीडर नहीं चाहिए। उस वक्त पूर्व CM चरणजीत चन्नी भी उनके साथ खड़े थे। रंधावा ने किसी का नाम नहीं

.

हालांकि, जब राजा वड़िंग से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने पलटकर सवाल किया कि क्या रंधावा साहब ने मेरा नाम लिया?, मैं और सुखजिंदर रंधावा साढ़े चार साल से एक साथ हैं। अगर कोई हममें से कंप्रोमाइज्ड होता तो हम एक साथ नहीं रह सकते थे। उनकी बात सही है। कोई भी स्लीपर सेल और कंप्रोमाइज्ड लीडर पार्टी में नहीं होना चाहिए।

रंधावा के बयान के बाद दैनिक भास्कर ने पंजाब कांग्रेस की ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ मुहिम के तहत राजा वड़िंग के भाषणों की पड़ताल की। अब तक 14 कार्यक्रम हो चुके हैं। इनमें से 13 के वीडियो राजा वड़िंग और पंजाब कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर उपलब्ध हैं। इन्हीं के आधार पर यह विश्लेषण किया गया।

इन 13 कार्यक्रमों में राजा वड़िंग ने 6 घंटे 8 मिनट (368 मिनट) भाषण दिया। इसमें CM भगवंत मान और AAP सरकार पर उनकी टिप्पणी का कुल समय 16 मिनट 40 सेकेंड रहा।

6 अगस्त को लुधियाना में कार्यक्रम के दौरान वर्करों को संबोधित करते हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग।

6 अगस्त को लुधियाना में कार्यक्रम के दौरान वर्करों को संबोधित करते हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग।

पढ़िए, किन रैलियों में वड़िंग ने CM-सरकार को लेकर क्या कहा:-

  • 31 जुलाई-फतेहगढ़ साहिब व मोहाली रैली: राजा वड़िंग के सोशल मीडिया पेज पर जो स्पीच है उसके हिसाब से उन्होंने फतेहगढ़ साहिब में कुल 36 मिनट की स्पीच दी। जिसमें से उन्होंने 1 मिनट आठ सेकेंड ही पंजाब सरकार के खिलाफ कहा। इसी तरह मोहाली में उन्होंने 28 मिनट की स्पीच दी और पंजाब सरकार या भगवंत मान के खिलाफ यहां पर कुछ नहीं कहा।
  • 1 अगस्त-पटियाला व संगरूर रैली: पटियाला व संगरूर रैलियों से चन्नी समर्थकों ने कार्यक्रमों में नारेबाजी शुरू कर दी। उसके बाद राजा वड़िंग की स्पीच भी अपने अंदरूनी मामलों पर डायवर्ट होने लगी। पटियाला में राजा वड़िंग ने 23 मिनट के करीब स्पीच दी जिसमें से 3 मिनट 40 सेकेंड मुख्यमंत्री भगवंत मान व पंजाब सरकार के खिलाफ कहा। वहीं संगरूर में शाम को उन्होंने सिर्फ 13 मिनट की स्पीच दी और उसमें मुख्यमंत्री व पंजाब सरकार को छेड़ा ही नहीं।
  • 2 अगस्त- बरनाला व मानसा रैली: बरनाला में राजा वड़िंग ने 32 मिनट तक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया लेकिन यहां भी उन्होंने पंजाब सरकार व मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ नहीं कहा। वहीं शाम को मानसा में रैली थी। मानसा रैली का लाइव भी पंजाब कांग्रेस व राजा वड़िंग के पेज पर लाइव हुई थी लेकिन लेकिन सिद्धू मूसेवाला के पिता के बयान के बाद यह वीडियो दोनों पेजों से हट गया।
  • 3 अगस्त- बठिंडा व मुक्तसर रैली: बठिंडा रैली में प्रधान राजा वडिंग ने कुल 32 मिनट 45 सेकेंड तक स्पीच की। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक मिनट ही मुख्यमंत्री भगवंत मान व पंजाब सरकार के खिलाफ बात की। इस दौरान उन्होंने चन्नी के समर्थन में नारे लगाने वाले को मंच पर बुलाया और उससे चन्नी को फोन करवाया। बाद में पता चला कि उसके खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज है और उसने रैली से पहले चन्नी का पोस्टर लगाने वालों को पीटा था। शाम को मुक्तसर में रैली हुई जहां राजा वड़िंग ने करीब 27 मिनट तक स्पीच दी। राजा वड़िंग मुक्तसर में बेहद भावुक हो गए थे। यहां भी वड़िंग ने सीएम मान के खिलाफ कुछ नहीं कहा।
  • 4 अगस्त- फाजिल्का व फिरोजपुर रैली: फाजिल्का रैली में राजा वड़िंग ने 40 मिनट का भाषण दिया। इस भाषण के दौरान वड़िंग ने 2 मिनट 28 सेकेंड सीएम मान व पंजाब सरकार के खिलाफ कहा। उसके बाद शाम को फिरोजपुर में 31 मिनट का भाषण दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ 2 मिनट 30 सेकेंड कहा।
  • 7 अगस्त: बलाचौर में रैली: राजा वड़िंग ने बलाचौर में 28 मिनट तक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने करीब 7 मिनट CM भगवंत मान के खिलाफ कहा। अब तक दिए गए सभी भाषणों में वड़िंग ने इसमें सीएम के खिलाफ सबसे ज्यादा कहा।
  • 5 अगस्त- मोगा व फरीदकोट रैली: राजा वड़िंग ने मोगा रैली में 20 मिनट 10 सेकेंड की स्पीच दी। इस दौरान उन्होंने 1 मिनट 25 सेकेंड ही सीएम भगवंत मान व आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ कहा। वहीं फरीदकोट में 22 मिनट की स्पीच दी और 1 मिनट 20 सेकेंड सीएम मान व उनकी सरकार के खिलाफ स्पीच दी।
  • 6 अगस्त- लुधियाना शहरी व लुधियाना देहाती रैली: राजा वड़िंग लुधियाना शहरी की मीटिंग में पहुंचे तो उन्हें आशू समर्थकों का विरोध झेलना पड़ा। उसके बाद जब उन्होंने अपनी स्पीच शुरू की तो 31 मिनट तक बोलते रहे। इस स्पीच में उन्होंने ज्यादा समय आशू के खिलाफ कहा जबकि भगवंत मान व उनकी सरकार के खिलाफ सिर्फ एक मिनट 32 सेकेंड तक कहा। लुधियाना देहाती में राजा वड़िंग ने 22 मिनट 25 सेकेंड की स्पीच दी जिसमें से 1 मिनट 40 सेकेंड तक ही भगवंत मान सरकार के खिलाफ कहा।

रैलियों में वड़िंग ने CM मान और AAP सरकार पर क्या कहा

जिन रैलियों में राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP सरकार का जिक्र किया, उनमें उन्होंने CM मान को ‘फोका मुख्यमंत्री’ कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार दिल्ली के इशारों पर चल रही है, राज्य का पैसा गुजरात और गोवा में पार्टी पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने बेरोजगारी, कर्मचारियों को DA न मिलने, कच्चे कर्मचारियों पर कार्रवाई, नशा, गैंगस्टरवाद और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

पंजाब कांग्रेस की लुधियाना मीटिंग में हंगामा:बैंस के इशारे से आशू समर्थक भड़के, ‘बघेल गो बैक’ की टीशर्ट लहराई; वड़िंग बोले- RSS के चमचे

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग के अपने ही लोकसभा क्षेत्र लुधियाना में रखे प्रोग्राम में हंगामा हो गया। कुछ कांग्रेस समर्थक यहां AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के जनरल डायर की फोटो व उस पर ‘बघेल गो बैक’ के नारे वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंच गए। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *