![]()
ऊना जिले में स्थित रामपुर बेली ब्रिज 29 और 30 जुलाई को मरम्मत कार्य के चलते यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान आम लोगों की सुविधा के लिए यातायात को चंद्रलोक कॉलोनी मार्ग से डायवर्ट किया गया है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 115 व 116 के तहत आदेश जारी किए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देने वाले संकेतक बोर्ड लगाए जाएं, ताकि लोगों को समय रहते सूचना मिल सके। लोगों से सहयोग की अपील जतिन लाल ने बताया कि यह निर्णय जनहित और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने लोगों से सहयोग करने और निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है। जिला दंडाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बेली ब्रिज पर यातायात को पुनः सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा।
Source link
ऊना में रामपुर बेली ब्रिज 2 दिन रहेगा बंद:प्रशासन का मरम्मत के कारण फैसला; चंद्रलोक कॉलोनी से ट्रैफिक किया डायवर्ट
