एआरपी चयन परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 23 सितंबर:बलिया में बीएसए बोले- साक्षात्कार की सारी तैयारियां पूरी




बलिया में एआरपी (Academic Resource Person) चयन प्रक्रिया के तहत 15 सितंबर 2026 को हुई लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू 23 सितंबर को होगा। इंटरव्यू के लिए शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने बताया कि एआरपी चयन के लिए हुई लिखित परीक्षा में तय मानकों के हिसाब से सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू 23 सितंबर को विकास भवन में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू को लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी जिम्मेदारियां दी गई हैं। इंटरव्यू प्रक्रिया को तय मानकों और पूरी पारदर्शिता के साथ कराने की तैयारी है। उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे तय समय पर इंटरव्यू स्थल पर पहुंचें। बीएसए ने बताया कि एआरपी चयन प्रक्रिया से चुने जाने वाले उम्मीदवार शैक्षिक गतिविधियों में मदद करेंगे। वे शिक्षकों को अकादमिक स्तर पर गाइड करने में अहम भूमिका निभाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *