Headlines

एएसए ने किया प्रदर्शनपीयू में रिजर्वेशन के समर्थन में जुटे छात्र




चंडीगढ़| अम्बेडकर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एएसए) के आह्वान पर रविवार को पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर में रिजर्वेशन और सोशल जस्टिस के समर्थन में छात्र प्रदर्शन हुआ। इसमें पीयू के कई प्रमुख स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन और बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल हुए। छात्रों ने आरक्षण, सोशल जस्टिस, डेमोक्रेसी और संवैधानिक अधिकारों के समर्थन में एकजुटता दिखाई। एएसए ने कहा कि रिजर्वेशन केवल एजुकेशन और जॉब में अवसर देने की व्यवस्था नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक सामाजिक और शैक्षणिक असमानताओं को दूर करने और वंचित समुदायों का रिप्रेजेंटेशन सुनिश्चित करने का संवैधानिक माध्यम है। संगठन ने कहा कि आरक्षण को कमजोर करने या इसके खिलाफ माहौल बनाने की किसी भी कोशिश का डेमोक्रेटिक तरीके से विरोध किया जाएगा। एएसए ने कहा कि सोशल जस्टिस, समानता, रिप्रेजेंटेशन और संवैधानिक डेमोक्रेसी के मूल्यों को कमजोर करने वाली किसी भी विचारधारा का पीयू कैंपस में वैचारिक और डेमोक्रेटिक विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन में शामिल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन, स्टूडेंट्स और समर्थकों का एएसए ने आभार जताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *