![]()
बटाला के अंतर्गत आते गांव काला नंगल से एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक खाली प्लॉट और झाड़ियों के बीच से पंजाब पुलिस के एक बर्खास्त कर्मचारी का बुरी तरह गल चुका (सड़ा-गला) शव बरामद हुआ है। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय गुरप्रताप सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी जफरवाल के रूप में हुई है। गुरप्रताप सिंह 18 अगस्त से अपने घस से लापता था। 3 साल पहले नशे करने की वजह से डिसमिस हुआ था परिवार वालो ने पोस्टमार्टम नही करवाया है। मामले की जानकारी देते हुए सिंबल पुलिस चौकी के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें स्थानीय स्तर पर सूचना मिली थी कि काला नंगल गांव के पास एक खाली प्लॉट में उगी झाड़ियों के भीतर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तुरंत मौके पर दबिश दी। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और गहन निरीक्षण के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भिजवा दिया। कुछ समय पहले ही विभाग से किए गए थे बर्खास्त सब-इंस्पेक्टर रविंदर सिंह के अनुसार, मृतक गुरप्रताप सिंह की उम्र करीब 32 साल थी। वह पंजाब पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे थे, लेकिन कुछ समय पहले किन्हीं कारणों से उन्हें विभाग द्वारा नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। शव की स्थिति को देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि मौत कुछ दिन पहले हुई थी, जिसके कारण शव इस कदर खराब हो चुका था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों पर टिकी जांच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह और समय का सटीक पता पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। पुलिस अब मृतक के परिवारवालों से संपर्क साध रही है ताकि उनके बयान दर्ज किए जा सकें। बटाला पुलिस के अनुसार, परिजनों के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर एंगल से अपनी तहकीकात में जुट गई है।
Source link
बटाला में खाली प्लाट में मिला बर्खास्त पुलिसकर्मी का शव:18 अगस्त से लापता था, कुछ समय पहले ही डिसमिस हुआ था 32 वर्षीय गुरप्रताप
