![]()
चंडीगढ़ और मोहाली में मंगलवार शाम को एक घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर डेढ़ से 2 फीट तक पानी भर गया। चंडीगढ़ के सेक्टर-28 बी में सड़क धंस गई। सेक्टर 22 की मोबाइल मार्केट में दुकानों के अंदर पानी घुस गया। इसके साथ चंडीगढ़ के हर चौक पर जाम देखने को मिला। वहीं, मोहाली के डेराबस्सी और नया गांव में स्कूटी और बाइक बीच पानी में ही बंद हो गई। डेराबस्सी में एक स्कूटी पानी में बहती दिखी। यहां एंबुलेंस भी जलभराव के बीच फंस गई। उधर, पंचकूला में नाडा साहिब गुरुद्वारा के पास पुलिस ट्रेनिंग कैंप का एक पुल बह गया। इसके अलावा राजीव कॉलोनी में बरसाती नाले में दो युवक बह गए। बारिश के चलते चंडीगढ़ में लगने वाला पेट्रोल का लंगर कैंसिल हो गया। लंगर के लिए शाम 5 बजे का टाइम रखा गया था, लेकिन मौसम खराब होने के बाद बारिश होने से इसे टाल दिया गया। अब ये लंगर शुक्रवार (21 अगस्त) को लगेगा। अमृतसर के कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ ‘राजा दी किंग’ ने वीडियो जारी कर ऐलान किया था सेक्टर-10 और सेक्टर-7 स्थित पेट्रोल पंपों पर लोगों को मुफ्त पेट्रोल दिया जाएगा। अब देखिए बारिश के बाद के हालात की तस्वीरें…
Source link
एक घंटे की बारिश ने डुबोए चंडीगढ़-मोहाली और पंचकूला, PHOTOS:सड़क धंसी, स्कूटी-पुल और 2 युवक बहे; जलभराव में एंबुलेंस भी फंसी
