Headlines

एटा में नाली के पानी के निकास को लेकर विवाद:दो किशोरियां घायल; एक बेहोश, डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया




एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के फर्दपुरा गांव में शुक्रवार देर रात नाली के पानी के निकास को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। घटना में दो किशोरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि एक के बेहोश होने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल किशोरियों को अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9 बजे नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद शुरू हुआ। प्रथम पक्ष का आरोप है कि गांव के चिंटू पुत्र मंजू, पल्लू पुत्र लेखराज और शनि पुत्र शिवनाथ ने पानी के निकास को लेकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। दो बहनों को आई गंभीर चोट मारपीट में नौरंग सिंह की 17 वर्षीय बेटी शिक्षा और 13 वर्षीय बेटी प्रतीक्षा घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल किशोरियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले गई। पेट में लात मारने का लगाया आरोप घायल किशोरियों के पिता नौरंग सिंह ने आरोप लगाया कि नाली के पानी की निकासी को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने उनकी बेटियों के साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि एक बेटी के पेट में लात मारी गई और उसे जमकर पीटा गया। पुलिस को घटना की सूचना डायल 112 के जरिए दी गई थी। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच थाना अध्यक्ष रुपेश वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। एक युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद के वास्तविक कारण और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *