Headlines

एटा में बेटे को बचाने गए पिता की मौत:मारपीट में घायल अधेड़ ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, पुलिस जांच में जुटी




एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र में एक अधेड़ की मारपीट के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। 50 वर्षीय रामस्वरूप को गांव के ही कुछ लोगों ने पीट दिया था, जब वह अपने बेटे को बचाने गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना शुक्रवार देर शाम अल्लापुर कला गांव में हुई। जानकारी के अनुसार, मृतक रामस्वरूप के बड़े बेटे मुकेश का गांव के हंसराज से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। हंसराज और उसके परिवार के लोगों ने मुकेश की पिटाई शुरू कर दी। देखें, 2 तस्वीरें… बेटे को पिटता देख रामस्वरूप बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि दबंगों ने उन्हें भी पीट दिया, जिससे उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। घायल रामस्वरूप का उपचार चल रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक के बेटे गुलाब सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग उनके भाई को मार रहे थे और जब पिता बीच-बचाव करने गए तो उन्हें भी पीटा गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ज्ञान देवी ने भी लोधी समाज के लोगों से लड़ाई और बेटों को बचाने गए पति की पिटाई की बात कही। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इस मामले पर थाना प्रभारी ओ पी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *