![]()
जोधपुर नगर निगम के चुनावों में नामांकन को लेकर आज आखिरी दिन है। हालांकि भाजपा और कांग्रेस की ओर से अभी प्रत्याशियों की अधिकारिक कोई लिस्ट जारी नहीं की गई है। लेकिन, दावा किया जा रहा है कि दोनों पार्टियों ने बड़े नेताओं को कॉल कर हरी झंडी दे दी है। इनमें भाजपा और कांग्रेस के पूर्व मेयर से लेकर पूर्व डिप्टी मेयर और मेयर पद के दावेदारों के नाम भी शामिल है। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि दोपहर तीन बजे बाद दोनों पार्टियां लिस्ट जारी कर सकती है। भाजपा से ये बड़े नेता आज भर सकते हैं नामांकन पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व डिप्टी मेयर देवेंद्र सालेचा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चंद मेहता, राजसिको के पूर्व चेयरमैन मेघराज लोहिया, पूर्व उपमहापैार किशन लड्ढा, कमलेश पुरोहित, कन्हैयालाल पारीक, अमरलाल वर्गी, उमेश पलिया, महेंद्र तंवर, सुभाष गहलोत, नूपुर पुरोहित और कुलदीप जांगिड़ के नाम शामिल है। कांग्रेस से ये बड़े नेता जता सकते हैं दावेदारी जेडीए पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सोलंकी, जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा, पूर्व मेयर कुंती परिहार, मयंक देवड़ा, नरेश जोशी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष गणपत सिंह, प्रदीप गांग और रीटा त्रिवेदी जैसे नाम शामिल है। भाजपा से अब तक नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट कांग्रेस से अब तक नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट
Source link
जोधपुर नगर निगम चुनाव के लिए सीधे देंगे सिंबल:नामांकन का आज आखिरी दिन; दोनों पार्टियों ने देर रात बड़े नेताओं को किए फोन
