सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा ने गुरुवार को बैठक कर एनएच-23 व एनएच-32 पर अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने लगातार नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को चिह्नित कर ब्लैकलिस्ट करने को कहा। बैठक में एसपी नाथू सिंह मीणा, मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज सहित सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य वीडियो संवाद के माध्यम से जुड़े। डीसी ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक, धनबाद को जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, डीएसपी यातायात और पुलिस निरीक्षक यातायात को जोड़कर व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने का निर्देश दिया। इसके माध्यम से एनएच-23 व 32 पर खड़े अनधिकृत वाहनों की निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़कों पर अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों को पहले नोटिस जारी किया जाए। इसके बाद नियम के अनुसार कार्रवाई की जाए। बार-बार सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों को चिह्नित कर ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई जिला परिवहन पदाधिकारी सुनिश्चित करें। अतिक्रमण टास्क फोर्स भी करेगा कार्रवाई उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी व डीएसपी यातायात को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप गठित अतिक्रमण टास्क फोर्स के माध्यम से भी अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें।
Source link
एनएच-23 व 32 पर अनधिकृत पार्किंग करने वाले वाहन किए जाएंगे ब्लैकलिस्ट
