Headlines

तरनतारन में सास-बहू को कुचल कर मार डाला:मामूली कहासुनी में पड़ोसी ने की वारदात, बाहर खड़ी कार को दोनों पर चढ़ाया




तरनतारन के नौशहरा पन्नुआं कस्बे में एक मामूली कहासुनी के बाद एक शख्स ने दो महिलाओं को अपनी कार से कुचल दिया। आरोपी कार छोड़कर मौके से भाग गया। दोनों महिलाओं की अस्पताल में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना सरहाली को दिए बयान में अमृतसर के फेरुमान ब्यास का रहने वाले झिलमिल सिंह ने बताया कि वह अपनी बहन राजबीर कौर से मिलने तरनतारन के गांव चौधरीवाला आया था। राजबीर कौर की शादी यहां के भूपिंदर सिंह से हुई है। झिलमिल सिंह के मुताबिक, उसकी बहन राजबीर कौर और उसकी सास सुरजीत कौर (स्वर्गीय नरिंदर सिंह की पत्नी) किसी काम से अपने पड़ोसी बलदेव सिंह उर्फ फौजी के घर गई थीं। बलदेव सिंह चौधरीवाला का ही रहने वाला है। वहां बलदेव सिंह और राजबीर कौर व सुरजीत कौर के बीच किसी बात को लेकर तेज आवाज में बहस होने लगी। गुस्से में आकर बाहर खड़ी से दोंनों को कुचला बहस के दौरान बलदेव सिंह अचानक गुस्से में आ गया। उसने अपनी स्विफ्ट कार (नंबर PB03 BF 2602) स्टार्ट की और जान से मारने के इरादे से राजबीर कौर और सुरजीत कौर पर चढ़ा दी। इससे दोनों महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं और मौके पर चीख पुकार मच गई। इलाज के दौरान दम तोड़ा गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को तरनतारन के गुरु नानक देव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।इलाज के दौरान राजबीर कौर और सुरजीत कौर दोनों ने दम तोड़ दिया। थाना सरहाली के SHO रोहन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी बलदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *