एमडीयू की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग:रोहतक में छात्र संगठन वीसी से करेंगे शिकायत, सोते हुए मिला सिक्योरिटी गार्ड




रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छात्र संगठनों ने सवाल उठाए है। रात को छात्र संगठन के सदस्यों ने सिक्योरिटी गार्ड को सोते हुए पाया, जिसके कारण एमडीयू में कोई भी आपराधिक घटना हो सकती है। एमडीयू परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले भी छात्रों ने कई बार शिकायत की है। छात्र नेता दिनेश कांगडा ने बताया कि देर रात मुख्य द्वार पर तैनात एक सुरक्षा कर्मचारी कथित रूप से नशे की हालत में मिला और ड्यूटी के दौरान सोते हुए पाया गया। इस मामले में शिकायत सही पाई जाती है, तो यह यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से गंभीर लापरवाही का विषय होगा। एमडीयू में चार्जिंग पर लगाई पर्सनल गाड़ी
दिनेश कांगड़ा ने बताया कि एमडीयू गेट पर सुरक्षा कर्मचारी द्वारा अपनी निजी गाड़ी को एमडीयू की बिजली से चार्ज किया जा रहा था। साथ ही, निर्धारित वर्दी में ड्यूटी पर नहीं रहने और छात्रों के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार किया गया, जिससे सिक्योरिटी पर सवाल उठ रहे हैं। एमडीयू में छात्रों के बीच झगड़े का वीडियो आया था सामने
छात्र नेता दिनेश कांगड़ा ने बताया कि पिछले दिनों एमडीयू परिसर में झगड़े का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ाई है। छात्रों की ओर से एमडीयू परिसर में झगड़े, चोरी व छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को लेकर भी चिंता व्यक्त की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की होनी चाहिए जांच
छात्र नेता दिनेश कांगड़ा ने एमडीयू प्रशासन से मांग की कि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की जाए। मुख्य द्वार और संवेदनशील स्थानों की CCTV फुटेज, सुरक्षा कर्मचारियों की ड्यूटी, उपस्थिति एवं तैनाती व्यवस्था की जांच की जाए। जो शिकायत सामने आई है, उन पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। लापरवाही मिलने पर होनी चाहिए कार्रवाई
छात्र नेता दिनेश कांगड़ा ने बताया कि सिक्योरिटी को लेकर जो शिकायत मिल रही हैं, उसकी जांच होनी चाहिए। जांच में अगर सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि सवाल एमडीयू में छात्रों की सुरक्षा का है। एमडीयू की सुरक्षा व्यवस्था किसी भी स्थिति में कमजोर नहीं पड़नी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *