Headlines

एमपी कांग्रेस के सभी विभाग, प्रकोष्ठ भंग:दिल्ली में समीक्षा बैठक के बाद फैसला; नए सिरे से संगठन के गठन की तैयारी




मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए सभी विभागों और प्रकोष्ठों की प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर तक की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह फैसला संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत लिया गया है। दो दिन से दिल्ली में कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ की समीक्षा बैठक चल रही है। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और नए सिरे से ढांचा तैयार करने पर मंथन हुआ। इसके बाद सभी विभागों और प्रकोष्ठों को भंग करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश प्रभारी ने जारी किया आदेश मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने आधिकारिक पत्र जारी कर प्रदेश कांग्रेस के सभी विभागों और प्रकोष्ठों की प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर तक की सभी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग करने के निर्देश दिए हैं। जल्द हो सकता है नए संगठन का गठन पार्टी के इस फैसले को संगठन के व्यापक पुनर्गठन की शुरुआत माना जा रहा है। माना जा रहा है कि अब नए सिरे से विभागों और प्रकोष्ठों का गठन किया जाएगा, ताकि आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत किया जा सके। प्रदेश कार्यकारिणी भी नई बनेगी अब मध्य प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भी पुनर्गठित की जाएगी। जल्द ही मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी को भी भंग किया जा सकता है। डी ग्रेड में आने वाले 6 जिला अध्यक्ष का हटना तय एमपी कांग्रेस ने पिछले साल अगस्त में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की थी अब उनके कार्यकाल के 1 साल पूरा होने से पहले ही समीक्षा की जा रही है। कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों को एबीसी और डी चार कैटेगरी में काम के आधार पर डिवाइड करके समीक्षा करनी शुरू की है। डी ग्रेड में यानी सबसे खराब परफॉर्मेंस वाले करीब 6 जिला अध्यक्षों को हटाने पर दिल्ली में सहमति हो गई है। इनको भी हटाने के आदेश कभी भी जारी किए जा सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *