![]()
औरंगाबाद में जमीन विवाद को लेकर महिला के साथ के साथ मारपीट की गई। जिसका वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलित तक पहुंच गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रही है। एक बुजुर्ग के साथ भी मारपीट देखी जा सकती है। एक युवक कह रहा कि जिसको बुलाना है बुला लो, जहां जाना है जाओ। वीडियो कब का है, पुष्टि नहीं है। इगुना गांव निवासी आरती कुमारी ने मुफस्सिल थाने में आवेदन देकर पड़ोस की सोनी कुमारी, उषा देवी, उर्मिला देवी समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार घटना 12 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे की है। वह अपने दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान आरोपित पक्ष के लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरती ने आवेदन में आरोप लगाया है कि विरोध करने पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान परिवार के एक बुजुर्ग के साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों को चोटें आईं। पीड़ित पक्ष ने आरोपितों पर घर में घुसकर धमकाने का भी आरोप लगाया है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इगुना गांव का है। 2018 से कोर्ट में चल रहा जमीन विवाद पीड़ित परिवार के मुताबिक गोतिया के बीच 2018 से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जमीन से संबंधित मामला न्यायालय में लंबित है। परिवार का आरोप है कि मामला कोर्ट में होने के बावजूद विपक्षी पक्ष विवादित जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास करता है। विरोध करने पर उनके साथ विवाद और मारपीट की जाती है। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि विपक्षी पक्ष दबंग है और उसे पुलिस का भय नहीं है। परिवार के सदस्यों को घर और जमीन छोड़कर गांव से चले जाने की धमकी भी दी जाती है। विवाद को लेकर पहले भी कई स्तरों पर शिकायत की जा चुकी है। परिवार के अनुसार जिला प्रशासन से लेकर मगध प्रक्षेत्र के आईजी और मुख्यमंत्री तक ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजकर न्याय की गुहार लगाई गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपितों का पक्ष नहीं आया पीड़िता ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने के साथ वीडियो की भी जांच कराने की मांग की है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि यदि वीडियो में दिख रहे आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। इधर, आवेदन मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आवेदन में लगाए गए आरोपों के साथ वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है। घटना की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल मामले में आरोपित पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। पुलिस की जांच के बाद यह भी स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो उसी घटना से संबंधित है या किसी अन्य समय का है। जमीन विवाद को देखते हुए दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति को लेकर भी पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर सकती है।
Source link
औरंगाबाद में जमीन विवाद में महिला से मारपीट:घर में घुसकर धमकी देने का आरोप, 2018 से कोर्ट में चल रहा मामला
