Headlines

₹3300 करोड़ के मालिक भाजपा विधायक भिखारी बने:गंदे-मैले कपड़े पहनकर सड़क पर बैठे; गुरु के आदेश पर बदला था रूप




मुंबई के घाटकोपर पूर्व से भाजपा विधायक पराग शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वह भिखारी के वेश में घाटकोपर की सड़कों पर घूमते और लोगों से मदद लेते नजर आ रहे हैं। शाह के अनुसार, उन्होंने यह प्रयोग किसी राजनीतिक कार्यक्रम या प्रचार के लिए नहीं किया। जैन धर्मगुरु राष्ट्रसंत नम्रमुनि महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर उन्होंने कुछ समय के लिए अपनी पहचान बदली। संपत्ति से दूरी बनाकर जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन अनुभव किया। 2024 के विधानसभा चुनाव के हलफनामे के अनुसार, पराग शाह के पास 3,383 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। वह रियल एस्टेट कारोबारी हैं। मेकअप के जरिए भेष बदला, गंदे-मैले कपड़े पहने शाह ने इस पूरे एक्सपेरिमेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने बताया कि गुरु के प्रवचनों से उन्हें करुणा, संवेदनशीलता और मानवता का संदेश मिला। इसके बाद उन्होंने मेकअप और वेशभूषा बदलकर घाटकोपर रेलवे स्टेशन के आसपास आम लोगों के बीच समय बिताया। इस दौरान कई लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। भीख मांगकर लोगों की प्रतिक्रिया देखी, कुछ ने मदद भी की वीडियो में शाह सड़क किनारे बैठे और नागरिकों से मदद लेते दिखते हैं। कुछ लोगों ने उनकी सहायता की, जबकि कुछ ने अनदेखा कर दिया। शाह ने इस अनुभव के जरिए गरीबी, उपेक्षा और जरूरतमंद लोगों के प्रति समाज के व्यवहार को समझने की कोशिश की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *