Headlines

कंठाल नदी पर पुल की मांग को लेकर प्रदर्शन:15 गांवों के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी




आगर मालवा जिले के सुसनेर क्षेत्र में मैना मार्ग स्थित कंठाल नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। शिव युवा सेना के जिलाध्यक्ष मनोहरसिंह बगड़ावत के नेतृत्व में ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। रपटे पर पानी भरने से आवागमन बंद ग्रामीणों ने बताया कि मैना मार्ग पर कंठाल नदी का रपटा क्षेत्र के करीब 15 गांवों के लिए आवागमन का मुख्य मार्ग है। यह रास्ता राजस्थान से भी जुड़ता है। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने पर रपटे पर पानी भर जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है और लोगों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान मरीजों, स्कूली बच्चों, किसानों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कई बार तेज बहाव के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर रपटा पार करते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। 15 गांव प्रभावित, पुल की मांग ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र की आबादी और वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन पुलिया का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। बरसात में मार्ग बंद होने से करीब 15 गांवों का मुख्य मार्ग और आसपास के क्षेत्रों से संपर्क टूट जाता है। ग्रामीणों ने जनहित में कंठाल नदी पर ऊंचे और चौड़े पुल का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पुल बनने से 15 गांवों के लोगों को सालभर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और मध्य प्रदेश-राजस्थान के बीच आवागमन भी आसान होगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर वे आंदोलन तेज करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *