Headlines

कटिहार में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़:1 युवक अरेस्ट, देसी बंदूक और लेथ मशीन समेत सामान बरामद




कटिहार पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले में संचालित एक अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद किए गए हैं। कटिहार पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई की रात बरारी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि बलुआ से कलिकापुर जाने वाली सड़क पर, सुजापुर चौक से कुछ दूरी पर बांसभिट्ठी के पास एक टीन के मकान में अवैध गन फैक्ट्री चलाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद बरारी थानाध्यक्ष ने पुलिस बल और एसटीएफ टीम के साथ मिलकर संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान एक व्यक्ति भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपनी पहचान मो. रजाउल अंसारी (उम्र 23 वर्ष) के रूप में बताई। वह मुस्तकिम अंसारी का पुत्र है और कजरा, थाना बरारी, जिला कटिहार का निवासी है। अभियुक्त के मकान की तलाशी लेने पर अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त सामग्री और हथियार बरामद हुए। इनमें एक बड़ा दोनाली बंदूक, चार देशी कट्टा, एक अर्द्धनिर्मित कट्टा, तीन देशी कट्टा के बैरल, तीन अर्द्धनिर्मित देशी कट्टा और एक देशी कट्टा का बॉडी शामिल हैं। कट्टा के ट्रिगर, दो खोखा और 1 मोटर बरामद इसके अतिरिक्त, एक लोहे का फरमा, तीन देशी कट्टा के ट्रिगर, दो खोखा, एक मोटर लेथ मशीन और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। इस संबंध में बरारी थाना में कांड संख्या-212/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस अवैध फैक्ट्री से बने हथियार कहां सप्लाई किए जाते थे, इसकी भी जांच की जा रही है। कटिहार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार निर्माण और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *