![]()
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफे के बाद देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इसी क्रम में कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी ने ‘विजय उत्सव’ का आयोजन किया। कांग्रेस आलाकमान ने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को निर्देश दिया था कि वे आज ही अपने-अपने जिलों में ‘विजय उत्सव’ आयोजित करें। यह निर्देश धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जारी किया गया था। कटिहार जिला कांग्रेस ने इसी निर्देश के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। पार्टी ने इसे केंद्र सरकार के खिलाफ छात्रों के आंदोलन की जीत बताया। इस्तीफे को कांग्रेस ने अपनी नैतिक जीत बताया कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह ‘विजय उत्सव’ देश के उन लाखों छात्रों और युवाओं के संघर्ष को समर्पित है, जो लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था और अपने भविष्य को लेकर आवाज उठा रहे थे। कांग्रेस ने इस राजनीतिक घटनाक्रम का श्रेय अपने पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह राहुल गांधी के दृढ़ नेतृत्व और लगातार संघर्ष का परिणाम है, जिसने केंद्र सरकार को यह सख्त कदम उठाने पर मजबूर किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के मुद्दों को लेकर आगे भी संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर देशभर में चल रहे विरोध के बीच शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को कांग्रेस ने अपनी नैतिक जीत बताया है। अब देखना होगा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस आगे कितनी आक्रामक रणनीति अपनाती है।
Source link
कटिहार में कांग्रेस का विजय उत्सव:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जश्न, छात्रों के संघर्ष को बताया जीत, राहुल गांधी को दिया श्रेय
