Headlines

कन्नौज में 50 लाख की शराब से भरी DCM पकड़ी:हरियाणा से बिहार ले जाकर करते थे सप्लाई, ड्राइवर गिरफ्तार




कन्नौज के सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे शराब से भरी DCM पकड़ी। वाहन में 545 पेटियों में 4,836 लीटर शराब लदी थी। पुलिस ने शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी है। शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने DCM चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पाल चौराहे पर घेराबंदी कर पकड़ी DCM कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह को मुखबिर से शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने शहर के पाल चौराहे पर घेराबंदी कर DCM को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसमें शराब की पेटियां मिलीं। इसके बाद पुलिस चालक और शराब लदी DCM को सदर कोतवाली ले आई।
545 पेटियों में मिली 4,836 लीटर शराब पूछताछ में चालक ने अपना नाम जयसिंह पुत्र चेनाराम निवासी विसारनिया, बाड़मेर, राजस्थान बताया। पुलिस के मुताबिक, DCM में 170 पेटी रॉयल स्टैग, 185 पेटी इम्पीरियल ब्लू हाफ और 190 पेटी इम्पीरियल ब्लू क्वार्टर मिले हैं। कुल 545 पेटियों में 4,836 लीटर शराब बरामद हुई है। पुलिस ने चालक के पास से एक मोबाइल फोन और 10,200 रुपए नकद भी बरामद किए हैं। सोनीपत का युवक भेजता था शराब पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखोंदा निवासी सोनू अक्सर इसी DCM से शराब बिहार भेजता है। उसके मुताबिक, वह पहले भी कई बार शराब बिहार ले जा चुका है और इस काम से मिलने वाले पैसों से अपना और परिवार का खर्च चलाता है। आबकारी अधिनियम में केस दर्ज एसपी बिनोद कुमार ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपए है। चालक जयसिंह के खिलाफ सदर कोतवाली में आबकारी अधिनियम की धारा 60, 63 और 72 तथा 207 एमवी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *