Headlines

कालका में युवक पर हमला करने वाले 5 गिरफ्तार:लोहे की रॉड और ईंटों से किया वार, पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम




पंचकूला पुलिस ने कालका में एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते निखिल चौरसिया नामक युवक पर लोहे की रॉड, लाठी और ईंटों से हमला किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड लिया है। कालका पुलिस के मुताबिक, यह घटना 7 सितंबर 2026 की रात करीब 7:30 बजे गांधी चौक के पास हुई थी। कुछ युवकों ने निखिल चौरसिया पर लोहे की रॉड, लाठी और अन्य चीजों से हमला किया। उन्होंने निखिल के सिर, टांगों और शरीर के दूसरे हिस्सों पर वार किए। घायल निखिल को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। डीसीपी पंचकूला अदिति सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर 8 सितंबर को कालका थाना में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115, 110, 190, 191(3), 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई थीं। 10 सितंबर को शम्मी, अंकित उर्फ आऊ, इशान उर्फ बल्ली, चंदु और हर्ष को सब्जी मंडी कालका के पास से पकड़ा गया। शांतिभंग करने वाले सहन नहीं : पुलिस कमिश्नर पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी इशान उर्फ बल्ली ने बताया कि टैक्सी सवारियों को लेकर निखिल और उसके साथियों के साथ उनकी पुरानी दुश्मनी चल रही थी। इसी दुश्मनी के कारण आरोपियों ने निखिल पर हमला किया था। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि पंचकूला में शांति भंग करने और गुंडागर्दी करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में शामिल बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *