Headlines

बुजुर्ग ने 24 हजार फीट की ऊंचाई पर की पैराग्लाइडिंग:जमुई के रहने वाले हैं कपिलदेव रावत, वीडियो वायरल




जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड की पतसंडा पंचायत के रहने वाले 72 साल के कपिलदेव रावत ने हिमाचल प्रदेश में करीब 24 हजार फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग की। उन्होंने अपनी उम्र को सिर्फ एक आंकड़ा साबित कर दिखाया। बताया जा रहा है कि इतनी ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करने वाले वह बिहार के सबसे उम्रदराज लोगों में से एक हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कपिलदेव रावत ने बताया कि उनके बच्चे उन्हें हिमाचल प्रदेश घुमाने ले गए थे। वहां बच्चों ने उन्हें पैराग्लाइडिंग करने के लिए कहा। शुरुआत में यह उनके लिए नया अनुभव था, लेकिन बच्चों के हौसले और साथ से उन्होंने यह रोमांचक चुनौती मान ली। खुशी और भावुकता भी महसूस हुई – कपिलदेव इसके बाद उन्होंने करीब 24 हजार फीट की ऊंचाई से पैराग्लाइडिंग की। आसमान में उड़ने का यह अनुभव उनके लिए बहुत रोमांचक और यादगार रहा। उन्होंने बताया कि इतनी ऊंचाई पर पहुंचकर उन्हें रोमांच के साथ एक अलग खुशी और भावुकता भी महसूस हुई। कपिलदेव ने कहा कि उनके बच्चों ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्हीं के साथ से वह इस उम्र में ऐसा अनुभव ले पाए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल उन्होंने अपने बच्चों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनके हौसले और प्रेरणा के बिना यह सपना पूरा नहीं हो पाता। भावुक होकर उन्होंने कहा कि भगवान सभी माता-पिता को ऐसे ही अच्छे, साथ देने वाले और हौसला बढ़ाने वाले बच्चे दें। उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलने के बाद इलाके के लोगों ने भी उन्हें बधाई दी। कपिलदेव रावत के पैराग्लाइडिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *