Headlines

कबड्डी खिलाड़ी तूत की पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी:CM मान ने परिवार से मुलाकात की, गांव में आधुनिक स्टेडियम बनाने का ऐलान




पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से मुलाकात की। सीएम ने ऐलान किया कि तूत की खेल प्रतिभा और याद को सजीव रखने के लिए उनके पैतृक गांव तूत (जिला फिरोजपुर) में एक आधुनिक और शानदार खेल स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए दिवंगत खिलाड़ी की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया गया है। रणजीत सिंह तूत (45) का 11 अगस्त 2026 को निधन हो गया। वह लंबे समय से किडनी और लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में अंतिम सांस ली। करीब 6.5 फीट लंबे कद और मजबूत कद-काठी के कारण गुरजीत सिंह को कबड्डी जगत में ‘कबड्डी का बुर्ज खलीफा’ कहा जाता था। वह बेहतरीन रेडर और डिफेंडर के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने 2005 में इंग्लैंड और 2007 में टोरंटो में आयोजित कनाडा कप में सर्वश्रेष्ठ रेडर का खिताब जीता था। मोटरसाइकिल और कई अच्छी नस्ल के घोड़े इनाम में जीते अपने शानदार खेल करियर के दौरान उन्होंने चार ट्रैक्टर, पांच बुलेट मोटरसाइकिल और कई अच्छी नस्ल के घोड़े इनाम में जीते थे। वर्ष 2010-11 के दौरान पैर में लगी चोट के बाद वह मानसिक तनाव और नशे की लत का शिकार हो गए। लंबे समय तक बीमारी और नशे की वजह से उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ा। अर्जन ढिल्लों ने की ₹5.5 लाख की मदद गायक अर्जन ढिल्लों ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार की आर्थिक मदद के लिए 5.5 लाख रुपए दिए। उन्होंने गुरजीत सिंह तूत की बेटी के भविष्य के लिए उसके नाम पर 5 लाख रुपए की एफडी करवाई, जबकि 50 हजार रुपए की नकद राशि परिवार को तत्काल सहायता के लिए दी। इसके अलावा, उन्होंने परिवार के नए घर के निर्माण में भी आर्थिक सहयोग किया। अर्जन ढिल्लों ने खिलाड़ी की मां और पत्नी से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि वह आगे भी परिवार के साथ खड़े रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *