Headlines

कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे:गरियाबंद में कच्ची सड़क बनी तालाब, आज 6 जिलों में बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट




छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 7% कम बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। इधर, गरियाबंद के मैनपुर विकासखंड के खासरपारा में लगातार बारिश से कच्ची सड़कें तालाब बन गई हैं। बच्चों को कमरभर पानी पार कर स्कूल जाना पड़ रहा है। खासरपारा से टेकनपारा के बीच सड़क पर पानी भरने से बच्चे रोजाना जान जोखिम में डालकर रास्ता पार कर रहे हैं। पहले देखें तस्वीरें… प्रदेश में सामान्य से 7% कम बारिश पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 7% कम बारिश हुई है, जिसे सामान्य श्रेणी में रखा गया है। दुर्ग सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा पिछले 24 घंटे में दुर्ग में प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान 32.2°C दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22°C रहा। बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में गंगीय पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र और उससे लगे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की संभावना है। इसका असर आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ सकता है। इसके अलावा मानसून ट्रफ गंगानगर, दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में बने कम दबाव वाले क्षेत्र, रांची और दीघा से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। दक्षिण गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है। रायपुर में बादल, एक-दो दौर बारिश के आसार शहर में आज (8 अगस्त) बादल छाए रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 31°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने का अनुमान है। अब तक 7% कम बरसा पानी छत्तीसगढ़ में मानसून की स्थिति अब भी सामान्य बनी हुई है। 8 अगस्त तक प्रदेश में औसतन 589.3 मिमी (23.2 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 634.9 मिमी (25.0 इंच) मानी जाती है। यानी अब तक प्रदेश में सामान्य से 7% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने इसे अब भी सामान्य श्रेणी में रखा है। क्या कहता है मानसून का आंकड़ा मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक कुल बारिश सामान्य श्रेणी में है, लेकिन उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं, जिन जिलों में सामान्य से काफी ज्यादा बारिश हुई है, वहां कई जगह जलभराव और नदी-नालों के उफान जैसी स्थिति बनी हुई है। अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश खरीफ फसलों के लिए अहम मानी जा रही है। अगर कम बारिश वाले जिलों में अच्छी बारिश होती है तो प्रदेश में मानसून का संतुलन और बेहतर हो सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *