Headlines

करनाल में गली विवाद के चलती गंडासी:एक युवक के सिर पर आई गंभीर चोटें, चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा इलाज




करनाल के थाना मधुबन क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी मुबारकाबाद में पड़ोसियों के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। जहां पर गली के विवाद के दौरान एक युवक पर गंडासी से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले करनाल के सरकारी अस्पताल और बाद में गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गली में ईंटें बरसाई, फिर किया हमला
मुबारकाबाद की इंदिरा कालोनी में रहने वाली शिकायतकर्ता मोनिका पत्नी जसबीर ने बताया कि दो दिन पहले की रात करीब 11:30 से 12:30 बजे के बीच उनके जेठ राजबीर और पड़ोसी बिट्टू पुत्र बलराज के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद बिट्टू और उसकी पत्नी पूनम ने गली में ईंटें फेंकनी शुरू कर दी। जब राजबीर अपनी मोटरसाइकिल अंदर करने लगे तो बिट्टू ने पीछे से आकर उनके सिर पर गंडासी से वार कर दिया। वार लगते ही राजबीर लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। 112 पर कॉल, अस्पताल से पीजीआई किया रेफर
घटना के बाद परिजनों ने तुरंत 112 पर कॉल की। पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को करनाल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार पीजीआई सेक्टर 12 में उसका सिर का ऑपरेशन किया गया और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस जांच और एफआईआर दर्ज
पुलिस के अनुसार कल उन्हें मेडिकल कॉलेज सेक्टर-32 चंडीगढ़ से सूचना मिली थी कि राजबीर पुत्र कृष्ण निवासी मुबारकाबाद झगड़े में घायल होकर भर्ती है। कल देर शाम मोनिका थाना मधुबन पहुंची और मेडिकल रिपोर्ट पेश की। मेडिकल रिपोर्ट में सिर में गहरी चोट के निशान है। मामले की जांच एसआई लक्ष्मण को सौंपी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *