Headlines

करनाल में युवक ने फंदा लगाकर जान दी:नौकरी नहीं मिलने से मानसिक रूप से परेशान था युवक, पिता ने खिड़की तुड़वाकर अंदर देखा तो पंखे से लटका मिला




करनाल के सैदपुरा में घर के अंदर एक 26 वर्षीय युवक ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय युवक घर पर अकेला था। पिता घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की तुड़वाकर अंदर जाने पर युवक फंदे से लटका मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। नौकरी नहीं मिलने से परेशान था नवीन
मृतक की पहचान सैदपुरा निवासी 26 वर्षीय नवीन कुमार के रूप में हुई है। पिता गौरी शंकर ने बताया कि नवीन मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह काम को लेकर चिंतित था और नौकरी नहीं मिल पाने से परेशान रहता था। पत्नी के इलाज के चलते दिल्ली रहता है परिवार
गौरी शंकर ने बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब रहती है और उसका इलाज दिल्ली से चल रहा है। इसी वजह से परिवार का ज्यादातर समय दिल्ली में ही बीतता है। वह भी अधिकतर दिल्ली में रहते हैं और कभी-कभार रविवार को घर आते हैं। उनकी पत्नी और नवीन सैदपुरा में रहते थे, जबकि दूसरा बेटा दिल्ली में रहता है। हिसार से लौटे तो नहीं खुला दरवाजा
गौरी शंकर ने बताया कि वह हिसार गए हुए थे। वहां से लौटकर घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद खिड़की तुड़वाकर अंदर गए तो नवीन पंखे से लटका हुआ था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिवार में मातम छा गया है। पिता गौरी शंकर ने कहा कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *