Headlines

करनाल में रिश्वत लेता हेड कांस्टेबल गिरफ्तार:स्कूटी छोड़ने के बदले मांगे ₹4 हजार, ₹3 हजार में हुआ सौदा; फरार साथी की तलाश




करनाल में सेक्टर-9 पुलिस चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया है। मामला एक स्कूटी छोड़ने के बदले पैसे मांगने से जुड़ा है। एसीबी को शिकायत मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाया और तय समय पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। मौके पर मौजूद उसका एक साथी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। एसीबी के अनुसार, पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने पहले एक स्कूटी पकड़ी थी। उसे छोड़ने के बदले पीड़ित से पैसे मांगे जा रहे थे। पीड़ित ने इसकी जानकारी एसीबी को दी, जिसके बाद पूरी योजना बनाकर ट्रैप किया गया। केमिकल पाउडर लगे नोट पीड़ित को दिए गए और उसे चौकी बुलाया गया। जाल बिछाकर की गई कार्रवाई आज शाम जब पीड़ित चौकी पहुंचा तो हेड कांस्टेबल संजीव और उसका साथी महादेव रिश्वत लेने के लिए आए। जैसे ही संजीव ने 3 हजार रुपए लिए, एसीबी की टीम ने तुरंत दबिश दी और उसे मौके पर ही पकड़ लिया। टीम ने नोट भी बरामद कर लिए। हालांकि, कार्रवाई के दौरान महादेव मौके से फरार होने में सफल रहा। 4 हजार की डिमांड, 3 हजार में बनी बात एसीबी अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार दोनों आरोपी 4 हजार रुपए की मांग कर रहे थे, लेकिन बाद में 3 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। कानूनी प्रक्रिया के तहत रेड की गई और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया। अब एसीबी संजीव से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि पूरे मामले और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी सामने आ सके। फरार आरोपी महादेव की तलाश के लिए भी टीम सक्रिय है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *