Headlines

करनाल में शादी से पहले युवती ने किया सुसाइड:वीडियो कॉल के बाद उठाया कदम,मंगेतर की बात से आहत होने का परिजनों का आरोप




करनाल के फुसगढ़ क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवती ने शुक्रवार देर शाम को संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना से पहले युवती की अपने मंगेतर के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी। परिजनों का आरोप है कि बातचीत के दौरान कही गई एक बात से आहत होकर युवती ने यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद रात को ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया है। आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। नर्सिंग का कर रखा था कोर्स
मृतका की पहचान चांदनी पुत्री रामस्वरूप के रूप में हुई है। वह नर्सिंग कोर्स पूरा करने के बाद एक निजी अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही थी। परिवार में उसके माता-पिता और एक भाई हैं। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। परिजनों के अनुसार, चांदनी ने सुबह घर की साफ-सफाई की और मंदिर भी गई थी। इसके बाद उसकी मां अपने काम पर चली गई, जबकि पिता रामस्वरूप भी घर से बाहर थे। इसी दौरान चांदनी ने अपने मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात की।
परिवार का कहना है कि कॉल के दौरान मंगेतर की ओर से कुछ ऐसा कहा गया, जिसे वह सहन नहीं कर पाई और उसने देर शाम को ही कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी मां घर लौटी तो बेटी को फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। तीन साल पहले तय हुआ था रिश्ता, विदेश जाने की तैयारी थी
पिता रामस्वरूप ने बताया कि चांदनी का रिश्ता करीब तीन साल पहले बसताड़ा गांव के एक युवक के साथ तय हुआ था। युवक इटली में काम करता है। तीन महीने बाद शादी तय थी और युवती शादी के बाद विदेश जाने वाली थी। इसके लिए जरूरी दस्तावेज भी तैयार हो चुके थे और शादी की खरीददारी भी चल रही थी। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम के बाद सौंपा जाएगा शव
सूचना मिलने पर सेक्टर-32-33 थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव को मोर्च्युरी हाउस में रखवाया गया है, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। शिकायत के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
परिजनों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं सेक्टर-32-33 थाना के एसएचओ सुनील ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवती द्वारा कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद ही आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *