![]()
बीजापुर नगर पंचायत चुनाव से पहले बीजापुर जिले के भोपालपटनम में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली है। आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में 372 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने सभी नवप्रवेशी युवाओं का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की विचारधारा से जुड़कर संगठन को मजबूत करने और जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। चुनाव से पहले बदले राजनीतिक समीकरण भोपालपटनम नगर पंचायत में फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है। ऐसे में आगामी नगरीय निकाय चुनाव से पहले बड़ी संख्या में युवाओं का भाजपा में शामिल होना स्थानीय राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि युवाओं का बढ़ता समर्थन क्षेत्र में पार्टी की मजबूत होती पकड़ का संकेत है और इससे आगामी नगर पंचायत चुनाव में संगठन को लाभ मिलेगा। वहीं राजनीतिक जानकार इसे चुनाव से पहले भाजपा के लिए सकारात्मक और कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण घटनाक्रम मान रहे हैं।
Source link
भोपालपटनम में भाजपा को बड़ी मजबूती:नगर पंचायत चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 372 युवाओं ने थामा पार्टी का दामन
