बिलासपुर46 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर और दुर्ग में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। दुर्ग में रक्षाबंधन की देर रात चंडी मंदिर नयापारा रोड पर खाना खाकर लौट रहे तीन दोस्तों का रास्ते में कुछ युवकों से गाली-गलौज को लेकर विवाद हो गया।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने धन्ना चौधरी पर चाकू और पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से धन्ना सड़क पर गिर पड़ा। उसके दोनों दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों के हाथ में धारदार चाकू देखकर वे पीछे हट गए। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
वहीं, बिलासपुर में एक हत्या शराब दुकान में लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई, जबकि दूसरी घटना में भांजे से गाली-गलौज करने से रोकने पर छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला कर दिया। दोनों घटनाएं सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की हैं। तीनों मामलों में विवाद के बाद आरोपियों ने धारदार हथियार, पत्थर और सब्बल से हमला किया।

दुर्ग में खाना खाकर लौट रहे तीन दोस्तों का रास्ते में कुछ युवकों से गाली-गलौज को लेकर विवाद के बाद युवक की हत्या
केस-1 दुर्ग में तीन दोस्तों का युवकों से विवाद, चाकू-पत्थर से हमला
दुर्ग के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन की देर रात धन्ना चौधरी की हत्या कर दी गई। वह अपने दो दोस्तों के साथ खाना खाने के बाद घर लौट रहा था। चंडी मंदिर नयापारा रोड पर रास्ते में कुछ युवकों से गाली-गलौज को लेकर उनका विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने धन्ना पर चाकू और पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा। उसके दोनों दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों के हाथ में चाकू देखकर वे पीछे हट गए।
आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद दोनों दोस्तों ने धन्ना को ई-रिक्शा से दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, हत्या में शामिल आरोपियों को पकड़ लिया गया है। उनसे पूछताछ कर विवाद की वजह और हत्या के पीछे की मंशा का पता लगाया जा रहा है।

बिलासपुर में शराब दुकान की लाइन को लेकर विवाद, युवक की मौत
केस-2 बिलासपुर में शराब दुकान की लाइन को लेकर विवाद, युवक की मौत
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी में शराब दुकान पर लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। शुक्रवार शाम राकेश प्रजापति (35) शराब खरीदने पहुंचा था। इसी दौरान एक युवक से उसका विवाद हो गया।
विवाद के बाद आरोपी ने राकेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
शराब भट्ठी में विवाद, सीसीटीवी से आरोपी की पहचान
एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि पुलिस ने शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की गई। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश की जा रही है।

केस-3 भांजे से गाली-गलौज करने से रोका तो भाई की हत्या
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ही हरदीकला टोना गांव में सुभाष कुर्रे की हत्या कर दी गई। गुरुवार को उसका छोटा भाई सुदर्शन कुर्रे नशे की हालत में अपने भांजे से गाली-गलौज कर रहा था। इसके बाद उसने भांजे से मारपीट शुरू कर दी।
सुभाष ने अपने भाई को रोकने की कोशिश की। इससे नाराज सुदर्शन ने सब्बल से सुभाष के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल सब्बल जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
रक्षाबंधन जैसे त्योहार के दौरान सामने आई इन तीन हत्याओं से दोनों जिलों में सनसनी फैल गई। पुलिस तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
………………………….
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….
मां-बाप को कुल्हाड़ी से काटा, लाश बोरे में बांधकर भागा:बदबू न फैले इसलिए गोबर से लिपाई की; खाने को लेकर हुआ था झगड़ा, अरेस्ट

बेटे ने अपने मां-बाप को मारकर बोरी में बांधा फिर घर बंद कर फरार
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक बेटे ने अपने मां-बाप को मारकर बोरी में बांधा फिर घर बंद कर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम सपड़ा के परसापारा में जदू यादव (34) की शादी नहीं हुई थी, माता-पिता शादी पर ध्यान नहीं देते थे, उसे नजरअंदाज करते थे, इस बात को लेकर वह आए दिन झगड़ता था। पढ़ें पूरी खबर…

