![]()
करौली जिले के सैकड़ों स्कूलों में 10 अक्टूबर को ‘नशामुक्त विद्यालय, नशामुक्त राजस्थान’ अभियान चलाया गया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान के कहने पर हुए इन कार्यक्रमों में हजारों छात्रों और शिक्षकों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने की शपथ ली। महासंघ के जिला प्रवक्ता राजेंद्र दीवान ने बताया कि करौली, सपोटरा, मासलपुर, हिण्डौन समेत जिले के कई इलाकों के स्कूलों में प्रार्थना सभाओं में शपथ ली गई। शिक्षकों ने छात्रों को नशे के बुरे असर बताए और उन्हें पढ़ाई, खेलकूद व रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इसी अभियान के तहत एकट बोधग्राम के निशब्द विद्यालय में भी कार्यक्रम हुआ। यहां मूक-बधिर छात्रों ने सांकेतिक भाषा में नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि इसमें करीब 200 छात्रों और 40 स्टाफ सदस्यों ने शपथ ली। प्रिंसिपल रविंद्र पुरोहित ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।
Source link
करौली के स्कूलों में चला नशामुक्ति अभियान:मूक-बधिर बच्चों ने सांकेतिक भाषा में दिया संदेश- नशे से दूर रहो
