Headlines

मौसी के गहने चुराए, बॉयफ्रेंड के लिए आईफोन खरीदे:भांजी ने घर पर AC लगवाया और बाकी पैसे दोनों ने घूमने में खर्च किए, FIR




बरेली में एक युवती पर अपनी मौसी के घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि युवती करीब 10 साल से मौसी के घर रह रही थी। आरोप है कि उसने जेवर अपने बॉयफ्रेंड को दे दिए। दोनों ने गहने बेचकर आईफोन खरीदे और बाकी रकम घूमने-फिरने में खर्च कर दी। बारादरी पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलमारी से गायब मिले सोने-चांदी के जेवर राजनगर कॉलोनी निवासी संगीता यादव ने 7 अक्टूबर को अलमारी में रखे जेवर गायब पाए। इनमें सोने का एक हार, दो चेन, दो अंगूठियां, चांदी की दो पायल और एक कमरबंद शामिल हैं। संगीता ने अपनी भांजी इयशिता यादव पर जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है। जेवर बेचकर खरीदे आईफोन शिकायत के मुताबिक, इयशिता ने जेवर अपने बॉयफ्रेंड आशु यादव को दे दिए। आरोप है कि दोनों ने गहने बेचकर आईफोन खरीदे। बची हुई रकम से मौसी के घर में एसी लगवाया और बाकी पैसे घूमने-फिरने में खर्च कर दिए। पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट संगीता की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने इयशिता यादव और आशु यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *