Headlines

कल होगा जोधपुर का सबसे बड़ा मिर्ची बड़ा महोत्सव:7 स्टैंडअप कॉमेडियन करेंगे परफॉर्म; जानिए 'मारवाड़ रो उत्सव' में इस बार क्या होगा खास




दैनिक भास्कर के जोधपुर संस्करण के 30वें साल में प्रवेश के अवसर पर 3 से 10 अगस्त तक ‘मारवाड़ रो उत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव का आगाज सोमवार को जोधपुर के सबसे बड़े ‘मिर्ची बड़ा महोत्सव’ से होगा। मिर्ची बड़ा महोत्सव पाल रोड स्थित अशोक उद्यान में सुबह 7 बजे से शुरू होगा। पूरा शहर इसका लुत्फ उठाने के लिए उमड़ेगा। उत्सव के दौरान शहर में पहली बार देश के सात टॉप स्टैंडअप कॉमेडियन एक ही मंच पर परफॉर्म करेंगे। इसके साथ ही शहरवासियों को ‘सनबर्न री-लोड’ के सुरों पर झूमने का मौका भी मिलेगा। 3 से 10 अगस्त तक चलने वाले इस 8 दिवसीय उत्सव में हंसी के ठहाके गूंजेंगे, संगीत की महफिल सजेगी, फैशन का जलवा दिखेगा और प्रेरक वक्ता लोगों में नई ऊर्जा भरेंगे। ‘उत्सव सीजन-4’ (पावर्ड बाय: सोना सिक्का, अमृतवास) को लेकर हर उम्र के लोगों में भारी क्रेज है। स्टैंडअप कॉमेडी, सनबर्न री-लोड, बॉलीवुड बैठक, मीडिया सेमिनार, मोटिवेशनल टॉक शो, फैशन शो, रियल एस्टेट अवॉर्ड, मिर्ची बड़ा महोत्सव और एक्सीलेंस अवॉर्ड सहित कई शानदार आयोजन होंगे। उत्सव के कुछ कार्यक्रम आमजन के लिए विशेष आकर्षण रहेंगे। वहीं, सनबर्न री-लोड और स्टैंडअप कॉमेडी फेस्टिवल के लिए टिकट अनिवार्य होंगे। इस आयोजन के बेवरेज पार्टनर कोका-कोला, डेयरी पार्टनर सरस जोधपुर डेयरी, टूरिज्म पार्टनर राजस्थान टूरिज्म और रेडियो पार्टनर माय एफएम हैं। जोधपुर कॉमे​डी फेस्टिवल 9 अगस्त को होगा म्यूजिक प्रोग्राम सनबर्न री-लोड 8 अगस्त और जोधपुर कॉमे​डी फेस्टिवल 9 अगस्त को होगा। इन दोनों कार्यक्रमों के टिकट बुक माय शो से बुक कराए जा सकेंगे। मारवाड़ रो उत्सव सहयोगी नेशनल हैंडलूम कॉर्पोरेशन, बैंक ऑफ बड़ौदा, स्काई रेजिडेंसेस, सुगन एन्कलेव, पारस डवलपर्स, बंग डवलपर्स, मैसर्स छगनीराम गहलोत, उत्सव राजपूती पोशाक, मनोहर पुस्तक भंडार, टीजीएस बाय रूपेश टाटिया, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, श्रीराम सिक्यूरिटी, होटल नोवेटल, चंद्रा ग्रुप ऑफ होटल, होटल मोनार्क, होटल श्रीराम इंटनेशनल, स्टर्लिंग अमरगढ़ रिसोर्ट, हाउस ऑफ डील, ए एस प्रोडक्शन, राजस्थान एडवरटाइजिंग और नागणेची एडवरटाइजिंग होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *