Headlines

कांकेर में पिकनिक मनाने गए दो छात्र नदी में डूबे:नहाने के दौरान तेज बहाव में बहे, महाराष्ट्र बॉर्डर के कारका घाट की घटना, रेस्क्यू जारी




कांकेर जिले में महाराष्ट्र बॉर्डर से लगे इरपनार गांव के पास बांडा नदी के कारका घाट में पिकनिक मनाने गए दो स्कूली छात्र तेज बहाव में बह गए। बताया जा रहा है कि इरपनार हाईस्कूल के करीब 9 छात्र पिकनिक के दौरान नदी में नहाने उतरे थे। इसी दौरान दो छात्र तेज बहाव की चपेट में आ गए। अन्य छात्रों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे नदी के गहरे पानी में चले गए। घटना के बाद से दोनों की तलाश जारी है। मामला बांदे थाना क्षेत्र का है। नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आए मिली जानकारी के अनुसार, इरपनार हाईस्कूल के छात्र पिकनिक मनाने के लिए कारका घाट पहुंचे थे। सभी नदी के पास मौजूद थे। इसी दौरान कुछ छात्र नहाने के लिए पानी में उतरे। अचानक नदी का बहाव तेज होने से दो छात्र बह गए। साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीण और पुलिस की टीम मौके पर घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद नदी में दोनों छात्रों की तलाश शुरू की गई। फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोग सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। दोनों छात्रों का पता लगाने के लिए नदी के आसपास के हिस्सों में लगातार तलाशी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *