![]()
कांकेर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राजधानी बस से 5 किलो 80 ग्राम गांजा जब्त कर एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपए है। यह कार्रवाई चारामा पुलिस थाना और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 28 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर की। सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति राजधानी बस में अवैध रूप से गांजा तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 5 किलो 80 ग्राम गांजा बरामद हुआ। चारामा पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 175/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमराना (40 वर्ष), निवासी गिरी मार्केट, लोनी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, और संजीत कुमार सिंह (28 वर्ष), निवासी चिंतलनार, जिला सुकमा, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।
Source link
कांकेर में 5 किलो गांजा जब्त, महिला सहित 2 गिरफ्तार:राजधानी बस से कर रहे थे तस्करी, 4 लाख का गांजा बरामद
