Headlines

कांगड़ा के हर वार्ड में लगेंगे 5 CCTV:नगर परिषद की मीटिंग में कई प्रस्तावों पर मुहर; बिना अनुमति होर्डिंग्स लगाने पर रोक




नगर परिषद कांगड़ा की पहली बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष सुमन वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में शहर की सुरक्षा और विकास को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में कांगड़ा जनहित संगठन के सहयोग से नगर परिषद के हर वार्ड में 5-5 सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाना और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। अध्यक्ष सुमन वर्मा ने बताया कि पार्षद अपने-अपने वार्ड में कैमरे लगाने के लिए उपयुक्त स्थानों की जानकारी नप कार्यालय को देंगे। वर्मा ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में एक समान विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बेतरतीब ढंग से लगे होर्डिंग हटाए जाएंगे। नगर परिषद की अनुमति के बिना किसी को भी होर्डिंग लगाने की इजाजत नहीं होगी। फैंसी स्ट्रीट लाइटें लगाने पर भी सहमति बनी नगर परिषद कार्यालय से कांगड़ा किला और कांगड़ा बाईपास से घाट तक फैंसी स्ट्रीट लाइटें लगाने पर भी सहमति बनी। वर्मा ने बताया कि नगर परिषद प्राथमिकता के आधार पर शहर के बाजारों और गलियों से झाड़ियों की कटिंग, बरसात से क्षतिग्रस्त हुई गलियों की मरम्मत और नालियों की सफाई करवाएगी। इन कार्यों के लिए पांच कर्मचारी तैनात करने का फैसला लिया गया है। सभी पार्षदों से उनके वार्डों में विकास कार्यों की दो-दो प्राथमिकताएं ली गई हैं, जिन पर शीघ्र कार्य शुरू करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बाजार शुल्क वसूलने के लिए ठेका करने को लगेगा टेंडर वर्मा ने बताया कि शहर में तहबाजारी (बाजार शुल्क) वसूल करने के लिए नए सिरे से ठेका करने हेतु टेंडर जारी करने को हरी झंडी दी गई। बैठक में वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी आर.एस. वर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमारी, पार्षद भावना, अनिल, संजीव, अभिनव और अशोक उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *