Headlines

कांगड़ा में अवैध कब्जों को लेकर SDM सख्त:अधिकारियों को भूमि की पैमाइश के निर्देश; मंदिर बाजार का भी किया दौरा




एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सरकारी भूमि की पैमाइश करवाने और अतिक्रमण के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सुरंग गली, मंदिर बाजार, नगर परिषद मैदान और सदाशिव मंदिर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मटौर पुल पर गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों के चालान भी करवाए गए। एसडीएम ने मंदिर परिसर और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों से अतिक्रमण तुरंत हटाने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो। अतिक्रमण के मामलों में नियमों के अनुसार कार्रवाई के निर्देश डॉ. गर्ग ने नगर परिषद और राजस्व विभाग के अधिकारियों को संबंधित भूमि की सही पैमाइश करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीन की स्थिति निर्धारित होने के बाद अतिक्रमण के मामलों में नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, नगर परिषद मैदान के पास दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल विकसित करने के निर्देश भी दिए, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रहनी चाहिए एसडीएम ने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रहनी चाहिए और लोगों को आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सदाशिव मंदिर में ट्रस्ट सदस्यों से बातचीत के दौरान उन्होंने धार्मिक आयोजनों में ध्वनि स्तर निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने की अपील भी की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *