![]()
हिमाचल प्रदेश सरकार के नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 18.81 ग्राम हेरोइन बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एक सूचना के आधार पर नाकाबंदी और तलाशी के दौरान की गई। पहले मामले में बैजनाथ पुलिस ने एक रिहायशी परिसर में तलाशी ली। इस दौरान बिस्तर के गद्दे के नीचे छिपाकर रखी 6.35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके से आनंद गुरंग उर्फ किप्पू निवासी कथोग, बैजनाथ और राहुल वर्मा निवासी होशियारपुर, पंजाब को गिरफ्तार किया है। बैजनाथ पुलिस थाने में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। रेन शेल्डर से दो युवकों को पकड़ा दूसरे मामले में कांगड़ा पुलिस थाने की टीम ने पुराने कांगड़ा रोड के पास एक रेन शेल्टर पर दो युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से 12.46 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार निवासी बगली, तहसील कांगड़ा और निखिल व्यास निवासी मझाणू, पंचरुखी के रूप में हुई है। कांगड़ा पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि आरोपियों को चिट्टा कहां से मिला। साथ ही, इसकी सप्लाई चेन में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस नशे के मुख्य स्रोत तक पहुंचने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Source link
कांगड़ा में चार ड्रग तस्कर अरेस्ट:गद्दे के नीचे छिपाकर रखी हेरोइन, आरोपियों में एक पंजाब का रहने वाला
