Headlines

कांगड़ा में 12 ग्राम चिट्टे सहित 2 युवक गिरफ्तार:नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, रेन शेल्टर से दबोचा; सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी




कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 12.46 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ पकड़ा है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को पुराने कांगड़ा रोड के पास बने रेन शेल्टर से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, कांगड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम रेन शेल्टर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने अमित कुमार (25) और निखिल व्यास (30) को पकड़ा। अमित कुमार स्वर्गीय कृष्ण कुमार का बेटा है और बगली, तहसील कांगड़ा का रहने वाला है। वहीं, निखिल व्यास स्वर्गीय अजीत व्यास का बेटा है और मझाणू, तहसील पंचरुखी का निवासी है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज तलाशी लेने पर दोनों के पास से कुल 12.46 ग्राम चिट्टा/हेरोइन मिली। पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस पुलिस अब यह पता लगा रही है कि यह नशीला पदार्थ आरोपियों तक कहां से पहुंचा था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। थाना प्रभारी आदर्श कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में नशे को बढ़ने नहीं दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *