Headlines

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू, बैज,टीएस सिंहदेव ने दिए टिप्स:छह जिलों के पदाधिकारी हो रहे शामिल, बैज बोले-कांग्रेस में नहीं भाजपा में गुटबाजी




सरगुजा संभाग के छह जिलों के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ अंबिकापुर में मंगलवार को किया गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित अन्य नेताओं ने कांग्रेस पदाधिकारियों को संगठन सृजन के टिप्स दिए। तीन दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित अन्य नेता भी पदाधिकारियों को संगठन का पाठ पढ़ाएंगे। संगठन सृजन की बदौलत कांग्रेस दोबारा ब्लॉक से बूथ लेबल तक टीम को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। प्रशिक्षण में शामिल हुए प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में नहीं, भाजपा में है। पिछले विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग की सभी 14 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। अब तक के सबसे खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अपनी जड़ों को बूथ लेबल पर मजबूत करने लिए जुट गई है। मंगलवार को कांग्रेस के संभागीय संगठन सृजन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण शिविर में 49 ब्लॉक अध्यक्ष और 12 मास्टर ट्रेनर शामिल हो रहे हैं। वरिष्ठ नेता देंगे संगठन सृजन के टिप्स प्रशिक्षण के पहले दिन प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के साथ पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री मंचासीन थे। प्रशिक्षण शिविर में सबसे पहले ब्लॉकों की जानकारी ली गई। इसके बाद पदाधिकारियों ने भी प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया। तीन दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण में 12 सत्र होंगे। प्रशिक्षण में शामिल मास्टर ट्रेनर मंडल स्तर और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को तैयार करेंगे। बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग के बाद चौथा प्रशिक्षण शिविर सरगुजा में आयोजित हो रहा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण शिविर प्रदेश के सभी संभागों में आयोजित हो रहा है। शिविर में वरिष्ठ नेता पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि पूर्व से अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठन को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी थी। यह सिर्फ विधानसभा चुनाव की तैयारी नहीं है। प्रशिक्षण के माध्यम से कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में ढालने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। बैज बोले-गुटबाजी भाजपा में, एक गाड़ी में नहीं घूम सकते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के लोग प्रोपेगैंडा फैलाते हैं कि कांग्रेस में गुटबाजी है। कांग्रेस में गुटबाजी नहीं है। हमारे सभी लीडर एक-दूसरे की गाड़ी में बैठकर घूमते हैं। कभी सिंहदेव के साथ बघेल या महंत, हम सभी एक-दूसरे की गाड़ी में बैठकर साथ घूमते हैं। हमारा आपसी भाईचारा है। बैज ने कहा कि यह भाजपा में कभी नहीं दिखता कि बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, धरमलाल कौशिक एक गाड़ी में नजर आयें। गुटबाजी भाजपा में नजर आती है। मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- हमारी नकल कर रही कांग्रेस कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह उनके संगठन का मामला है। राजेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेसी हमारी नकल कर रहे हैं। भाजपा इस तरह के प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *