![]()
जींद पुलिस ने नशा तस्करों के दो मामलों में 31.39 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पंजाब के आरोपी ने पुलिस को देखकर वापस भागने का प्रयास किया, परंतु इसी दौरान उसकी बाइक बंद होने पर पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में से एक पंजाब पटियाला और दो सफीदों के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रामपुरा बाइपास पर पकड़े आरोपी सीआईए सफीदों को एक गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद एसआई राधेश्याम टीम के साथ रामपुरा बाइपास पर पहुंचे और नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों ने सड़क किनारे पॉलीथिन फेंककर भागने का प्रयास किया। जिन्हें पुलिस ने तत्काल काबू कर लिया। तलाशी के दौरान पालीथिन से 21.13 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान खेड़ा कॉलोनी निवासी कृष्ण उफ जगीरा और आकाश निवासी सफीदों के रूप में बताई। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास सीएसआई नरवाना प्रभारी सुखदेव ने बताया कि एसआई शमशेर सिंह टीम के साथ ठंडी सड़क पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें टीवीएस मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर आरोपी ने बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान मोटरसाइकिल बंद हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और तलाशी के दौरान उसके पास से 10.26 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी चाहन पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ लाडी निवासी वार्ड नंबर 9 घग्घा पटियाला के रुप में बताई।
Source link
जींद में 31.39 ग्राम चिट्टा के साथ तीन गिरफ्तार:एक जाब तो दो सफीदों निवासी; एक की भागते समय बंद हुई मोटरसाइकिल
